Salman Khan Viral Video: RSS के मंच से गूंजा ‘भाईजान’ का नाम! क्या Battle of Galwan की रिलीज डेट में होगा बड़ा बदलाव?

Salman Khan RSS Centenary Event: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो Viral हो रही है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है—मंच पर RSS प्रमुख और सामने मुस्कुराते हुए खुद Salman Khan!

RSS चीफ मोहन भागवत ने की तारीफ, सलमान का रिएक्शन हुआ Viral

Sutron ke Anusaar, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘New Horizons’ लेक्चर सीरीज में सलमान खान ने शिरकत की। इस दौरान RSS Chief Mohan Bhagwat ने अपने संबोधन में सलमान खान का जिक्र एक प्रभावशाली हस्ती के रूप में किया।

उन्होंने कहा कि आज के कॉलेज स्टूडेंट्स Salman Khan के स्टाइल को फॉलो करते हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। जब मंच से भाईजान की तारीफ हुई, तो कैमरे ने उनके चेहरे की वह प्यारी सी मुस्कान कैद कर ली, जिसे देखकर फैंस ‘Fida’ हो गए हैं। इस खास मौके पर Subhash Ghai, Prasoon Joshi भी मौजूद थे, लेकिन महफिल तो सलमान की स्माइल ने लूट ली।


फैंस के लिए बुरी खबर? Battle of Galwan हुई Postpone!

जहाँ एक तरफ सलमान की मुस्कान चर्चा में है, वहीं उनकी अगली फिल्म Battle of Galwan को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। Sutron ke Anusaar, यह मेगा-बजट वॉर फिल्म अब अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी।

क्यों टली फिल्म की रिलीज? (Key Reasons)

  • Reshooting: डायरेक्टर Apoorva Lakhia और सलमान खान फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उनकी दोबारा शूटिंग की जा रही है।
  • Quality Check: सलमान खान नहीं चाहते कि इस देशभक्ति वाली फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज किया जाए। उन्होंने टीम को ‘Quality’ पर फोकस करने के लिए एक्स्ट्रा समय दिया है।
  • Defence Ministry Screening: फिल्म को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाना होगा, जिसमें समय लग सकता है।
  • New Schedule: फिल्म का नया शूटिंग शेड्यूल 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में शुरू होने वाला है।

Box Office पर टला महा-मुकाबला

साल 2026 का समर स्लॉट पहले से ही फिल्मों से भरा हुआ है। Ranveer Singh की Dhurandhar: The Revenge और Yash की Toxic 19 मार्च को टकराने वाली हैं। वहीं Akshay Kumar की Bhooth Bangla 10 अप्रैल को आ रही है।

पहले Battle of Galwan 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि सलमान खान इस क्लैश से बचते हुए फिल्म को Independence Day (15 अगस्त) के मौके पर रिलीज कर सकते हैं।


सलमान खान और देशभक्ति फिल्मों का इतिहास

सलमान खान का देशभक्ति से पुराना नाता रहा है। Tiger Franchise से लेकर Bharat तक, उन्होंने हमेशा पर्दे पर देशप्रेम को बखूबी उतारा है। Battle of Galwan वास्तविक वीरता पर आधारित फिल्म है, और फैंस का मानना है कि 15 अगस्त की रिलीज इस फिल्म के लिए ‘Perfect’ साबित होगी।

सलमान खान का यह सीरियस अप्रोच दिखा रहा है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर कितने इमोशनल हैं। क्या आपको लगता है कि Battle of Galwan को 15 अगस्त पर रिलीज करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित होगा?

Aapka Kya Kehna Hai? क्या भाईजान की देशभक्ति फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? कमेंट्स में अपनी राय जरूर दें!